Saturday, June 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलावमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर ग्रुप-डी कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसलाआईएएस और एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण कर्मचारियों के तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टमलोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया हर बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता की
National

गणतंत्र दिवस पर  आओ मिल कर प्रण  करे सबका साथ,सबका विश्वास महज एक नारा न रह कर भारत की असल पहचान बने  

January 26, 2021 10:07 AM

डॉ कमलेश कली 

गणतंत्र दिवस आता है तो सबसे पहले संविधान स्मृति में आता है और उसकी पहली पंक्ति "वी द पीपुल आफ इंडिया" "हम भारत के लोग " मिलकर इस संविधान को अपनाते हैं। आज जब इंडिया कहते हैं तो एक दम सामने  निरंतर बढ़ता सैंसेक्स और विश्व पटल पर पहचान बनाते युवा शक्ति सामने आ जाती है, भारत को देखते हैं तो पैदल चलते मजदूर, शांति पूर्वक विरोध करते किसान और कोरोना महामारी से बंद और मंद पड़े रोजगार और गोता खा औंधी पड़ी अर्थव्यवस्था  आंखों के सामने उभरती है।इस समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह सिंह के ये शब्द याद आते हैं"हमें यह बहस बंद करनी होगी कि हमारे देश के विकास से इंडिया को लाभ हुआ है, भारत को नहीं, इंडिया भारत ही तो है, इंडिया जो भी आज हैं उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सब हमारी मातृभूमि की बदौलत ही है, समय आ गया है खुद से पूछने का कि अब हम अपनी मातृभूमि को क्या दे, इंडिया भारत को बनाने में आगे आए " कहने का अभिप्राय यह है कि अब वक्त आया है यह मत पूछो कि देश ने तुम्हारे लिए क्या किया, अपितु यह जवाब देश मांग रहा है कि तुमने देश के लिए क्या किया?
एक बार एक अमीर नौजवान अपनी नई गाड़ी में बैठ कर जा रहा था तो उसकी नजर वही पास खड़े किशोर पर पड़ी जो नई चमचमाती महंगी गाड़ी को अचंभित हो देख रहा था। गाड़ी चलाने वाले ने उस किशोर को अपने पास बुलाया और कहा चलो ,तुम भी मेरे साथ इस में बैठ जाओ और इसका मजा लो।वह बच्चा बहुत खुश हो गया और उससे गाड़ी की कीमत और माडल आदि के बारे में पूछने लगा।तब गाड़ी के मालिक ने बताया कि यह सुंदर गाड़ी उसके बड़े भाई ने उसे उपहार में दी है। बच्चा चुप हो जाता है और अपने ख्यालों में खो जाता है।यह देखकर गाड़ी चलाने वाला युवक उससे कहता है कि तुम यही सोच रहे हो ना कि काश ! मेरा भी ऐसा कोई  बड़ा भाई होता , जो इतना अमीर और उदार होता जो उसे भी इतनी बड़ी और महंगी गाड़ी उपहार में देता।तब वो किशोर बालक कहता है," नहीं मैं तो यह सोच रहा था कि कैसे मैं भी एक दिन बड़ा अमीर आदमी बनूं और अपने छोटे भाई को ऐसी गाड़ी उपहार में दे सकूं,मेरा छोटा भाई भी ऐसे खुश होगा जैसे कि आप प्रसन्न हो रहे हैं!" कितनी अद्भुत और उदार सोच और दातापन का अहसास उस बच्चे के मन में जागा। देने का भाव हमारे अंतर्मन को पुलकित और प्रफुल्लित कर देता है, देने में हम विस्तार को पाते हैं । आओ इस गणतंत्र दिवस पर अपने आप को और सर्व को एक व्यापक दृष्टिकोण दें जिसमें सब के उत्थान,सब के विकास के लिए कार्यरत हो। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास महज एक नारा न रह कर भारत की असल पहचान बन जाएं।

Have something to say? Post your comment
More National News
केरल में कोच्चि सहित 10 से ज्यादा जगहों पर ED की छापेमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मध्य प्रदेश और ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत MP के मुरैना में दर्दनाक हादसा, ट्रैक पर उतरे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन से कटकर मौत बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, 35 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ कोयला, खान और इस्पात पर संसदीय समिति की आज 11 बजे होगी बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर पहुंचे, बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगे गुजरात में बड़ा सड़क हादसा: राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायल